श्री सत्य साई गीता उपदेश [पॉडकास्ट] | प्रवचन 28 | Gita Discourse [PODCAST]
Published on October 31, 2024 09:30 AM
Podcast
भगवान श्री सत्यसाइ बाबा ने सन् 1984 ई के अगस्त और सितम्बर महीनों के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता पर 34 प्रभावपूर्ण प्रवचन प्रदान कियॆ । ये प्रवचन गीता कॆ निचोड को विविध सरल उदाहरणों के माध्यम निरूपित करते है, जो प्रत्येक साधक के लियॆ अत्यन्त उपयोगी है । भगवद्गीता के महत्व को स्पष्ट करते हुये भगवान बाबा ने कहा कि गीता के प्रथम अध्याय का प्रथम श्लोक ‘धर्म’ शब्द से आरंभ होता है और अन्तिम अध्याय का अन्तिम श्लोक ‘मम’ शब्द से समाप्त होता है । इन दोनों शब्दों को जोड़ने पर ‘मम धर्म’ होता है, अर्धात प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ निभाना चाहिये । यही उपदेश देना गीता का प्रधान उद्देश्य है ।